फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में ‘मथुरा ए लव स्टोरी’ फिल्म की हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ‘मथुरा ए लव स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग बुधवार को वृंदावन के कई क्षेत्रों में हुई। निर्देशक मनोज तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कई बॉलीवुड कलाकार अदाकारी कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म के हीरो भावेश और
विज्ञापन


अदाकारा ज्योति काग पर एक दृश्य वृंदावन कोतवाली में फिल्माया गया। इसके बाद डाक बंगला और क्रिकेट ग्राउंड में शूटिंग हुई। जिसमें जाकिर हुसैन ने दिल को छू लेेने वाले दृश्य बनाए। इसके बाद होली के दृश्य फिल्माए गए।

शूटिंग देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। डायरेक्टर मनोज तिवारी ने बताया कि फिल्म खेल के माध्यम से जातिप्रथा की बंदिशों पर प्रहार करती है कि किस प्रकार एक खिलाड़ी मैदानी ही नहीं हमारी संस्कृति और सोच में भी नायक की भूमिका अदा कर सकता है।
विज्ञापन

जोर और दिल्लगी जैसी सफल फिल्मों के सह निर्देशक और फिल्म ग्लोबल बाबा, हैलो डार्लिंग के निर्देशक मनोज तिवारी ने बताया कि फिल्म टीन एजर लव स्टोरी के माध्यम से सामाजिक सौहार्द का संदेश देती है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, जाकिर हुसैन जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिका में है। उन्होंने बताया कि शूटिंग में वृंदावन के ऋषभ सारस्वत का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें