फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बनेंगी सराय अगहत और धुमरी

विज्ञापन
जसराना नगर पंचायत कार्यालय में लगा सपा-भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने सहमति जताते हुए प्रशासन से जानकारी मांगी है। इस संबंध में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले के अलीगंज क्षेत्र में सराय अगहत और जैथरा ब्लॉक में धुमरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं। कई सालों से इन दोनों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की मांग चली आ रही है। आबादी बढ़ने के साथ क्षेत्रफल में इजाफा होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर शासन ने संज्ञान लिया है। नगर विकास अनुभाग के अनु सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों की तमाम सूचनाएं मांगीं हैं। साथ ही प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है। इधर, एडीएम धर्मेंद्र सिंह ने एसडीएम अलीगंज को पत्र लिखकर सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें