फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में छलांग लगाकर किशोर ने दी जान

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के गांव करनावल मदनपुरा में मां की डांट से क्षुब्ध होकर मंगलवार सुबह छह बजे किशोर ने यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। डूबे किशोर के परिजनों ने यमुना में तलाश करते हुए सात घंटे बाद शव को निकाला। पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बताए अनुसार थाना रिफाइनरी के गांव करनावल मदनपुरा निवासी राजेंद्र का 15 साल के बेटे सोनू को मंगलवार को मां ने डांट लगाई। इससे क्षुब्ध होकर उसने यमुना में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी भनक परिजनों को लगी तो सब यमुना पर पहुंच गए। परिजनों ने यमुना में काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव दोपहर एक बजे निकाला। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि किशोर के डूबने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें