फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत का था इंतजार, कफन ओढ़कर पहुंचा परिवार

विज्ञापन
हादसे में दवा व्यवसायी समेत परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। थाली सज गई थी, मस्तक सजाने के लिए रोली तैयार थी, बेसब्र होकर पूरा परिवार इंतजार कर रहा था लेकिन मोबाइल फोन पर आई हादसे सूचना ने सबके होश फाख्ता कर दिए। बेबस पिता भगवान के आगे आंखों में आंसू लेकर सलामती की दुआ करने लगे, तो बड़े भाई घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। थोड़ी देर पहले तक इंतजार और भाई के घर लौटने की खुशी में डूबे परिवार में सन्नाटा छा गया। चेहरे चिंता से भर गए और पल-पल भारी लगने लगा।


रात का अंधेरा छंटने के बाद पता चला कि अब भाई और परिवार का कोई सदस्य दुनिया में नहीं है, तो माहौल मातमी हो गया। शाम को शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक साथ कफन में लिपटी चार लाशों को देख पिता का कलेजा मानों फटा सा जा रहा था। इधर, हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना के बाद मंगलवार सुबह से ही नवीन के घर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया था। बताया जाता है कि व्यवसायी नवीन वार्ष्णेय का पूरा परिवार प्रतिवर्ष शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए जाता था।
विज्ञापन

---------------------
साईं बाबा के भक्त थे नवीन
दवा व्यवसायी नवीन वार्ष्णेय साईं बाबा के अनन्य भक्त थे। पूरा परिवार साईं भक्ति में हमेशा तल्लीन रहता था। नवीन प्रतिर गुरुवार को साईं धाम से निकलने वाली साईं पालकी यात्रा कमेटी के सदस्य भी थे। वह भाजयुमो में भी कार्यकर्ता थे।
------------------
इंजीनियर बनने की थी तमन्ना
दवा व्यवसायी की पत्नी प्रियंका वार्ष्णेय गृहिणी थी। उनकी बिटिया वंशिका वनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर बनने की तमन्ना पाले वंशिका काफी होनहार थी। वहीं बेटा संकल्प वार्ष्णेय सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


---------------
वैश्य युवा संगठन ने जताया शोक
दवा व्यवसायी परिवार के निधन पर वैश्य युवा संगठन ने बैठक कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्माओं की शांति को प्रार्थना की गई। इस मौके पर राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता भइयाजी, आलोक वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, विनीत प्रकाश गुप्ता, राजकुमार भरत, विश्वनाथ गुप्ता, निर्मल वार्ष्णेय, अनुज जैन, अतुल महाजन, प्रदीप महाजन, स्वामी दादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें