सरकारी संपत्ति पर कब्जा करते छह लोग पुलिस ने हिरासत में लिए : फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मारहरा। कस्बा में सरकारी सम्मति पर कब्जे को लेकर आधा दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने केवल कार्य को रुकवाया बल्कि पुलिस को बुलाकर कब्जा करने वालों को हिरसात में लिया।
कस्बा मारहरा के पिदौरा अड्डा के पास करीब आठ बीघा सरकारी संपत्ति है। जिस पर कई वर्षों से समोखर निवासी ग्रामीण का अवैध कब्जा था। शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया। बावजूद इसके ग्रामीण की दूसरी पत्नी ने उस जमीन को बेचना शुरू कर दिया। कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला राजस्व विभाग के संज्ञान में आते ही उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व टीम को राजस्व निरीक्षक खिन्नीलाल वर्मा को मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने थाना पुलिस के माध्यम से कब्जे को रूकबा दिया है। वहीं थाना पुलिस ने आधा दर्जन कब्जेधारियों को हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की शांति भंग की स्थित पैदा ना हो जाए। इसीलिए सभी कार्य करने वालों को हिरासत में ले लिया गया है।
-----------------
पूर्व में होती कार्रवाई तो पैदा नहीं होती यह स्थिति
ब्यूरो
मारहरा। सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए जयवीर सिंह पुत्र रामनिवास निवासी पिदौरा अड्डा मारहरा ने कई बार लिखित रूप से डीएम एवं एसडीएम के अलावा थाना दिवस एवं तहसील दिवसों में शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी जिला प्रशासन ने इन कब्जाधारियों पर किसी प्रकार की लगाम कसने का कार्य नहीं किया