फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस, सेना और पुलिस ने डाला डेरा

विज्ञापन
जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। धमकी के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस और सेना पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर डेरा डाल दिया है। तीनों गेटों पर कई प्वाइंट चिन्हित किए गए। मंगलवार की रात मुख्यद्वार मार्ग पर लगाई वाहनों पर रोक बदस्तूर जारी रही, जबकि पोतराकुंड पर कोई वाहन खड़ा नहीं हो सका। कड़ी तलाशी के बाद ही मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सका।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद मंगलवार की रात को अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा को परखने के लिए लखनऊ एटीएस और सेना पुलिस के अलावा सेना इंटेलीजेंस पहुंची। यहां पर मुख्यद्वार, गोविंदनगर गेट और आवासीय गेट की सुरक्षा परखने के बाद कुछ प्वाइंट चिन्हित किए गए। इन प्वाइंटों पर तेज-तर्रार अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को लगाने पर सहमति बनी। रेड और यलो जोन में सेना और एटीएस की टीम ने कई असुरक्षित प्वाइंटों को मजबूत करने की बात कही।

मंगलवार की रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा सुरक्षा जवानों को सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि एटीएस और सेना पुलिस की टीम जन्मस्थान पहुंची है। यहां संयुक्त रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही नजरें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजरें रखी जा रही हैं। कंट्रोल रूम से एक पल भी सीसीटीवी कैमरों से नजरें नहीं हटाई जा रही हैं। धमकी के बाद सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधियों पर कड़ी नजरें रखने के निर्देश मिले हैं।

रेलवे स्टेशन और बाजारों में भी चेकिंग

बुधवार की शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन में पड़ने वाले रेस्टारेंट, दुकान, धर्मशाला, गेस्ट हाउस खंगाले गए। यहां ठहरे या आए लोगों की आईडी चेक की गई। कारण भी इनसे पूछा गया। सही पाए जाने पर आगे जाने दिया गया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने भी कई स्थानों को खंगाला। रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। कई ट्रेनों को भी चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें