फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में एटा के बंदी ने दलिया के साथ खाया कांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में हत्या एवं लूट के मामले में बंद एटा निवासी बंदी ने बुधवार सुबह दलिया के साथ कांच खाने से उसकी हालत खराब हो गई। इसके चलते जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बंदी को जिला कारागार अस्पताल में रखा गया। हालत खराब होने पर फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि मंगलवार शाम बंदियों में विवाद हुआ था। इसी दौरान दलिया में कांच का सेवन कर लिया।

जनपद एटा थाना जलेसर के गांव मोहब्बतपुर में 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर पथराव एवं फायरिंग में रामवीर की मौत और पीठासीन अधिकारी सहित कई लोग घायल होने पर मोहब्ब्पुर निवासी नीरू पुत्र महेशचंद को गिरफ्तार कर 25 फरवरी को 2016 को जेल भेजा गया था। नीरू 13 माह तक एटा जेल में रहा और इसके बाद सात माह आगरा कारागार में रहने के बाद 17 नवंबर 2017 को आगरा से फिरोजाबाद कारागार भेजा गया था। बताते हैं कि मंगलवार शाम नीरू का कुछ बंदियों से विवाद होने उसने जल प्रशासन से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रशासन ने उसकी नहीं सुनी और डांटा एवं फटकार दिया। इसी से आहत बंदी नीरू ने बुधवार को दलिया के साथ कांच का टुकड़ा खा लिया। इसके चलते बंदी की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी जेल प्रशासन को हुई तो उसे जेल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन नीरू ने जेल अधीक्षक को खुद दलिया के साथ कांच खाना बताया तो उपचार के लिए उसे सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। इधर जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि नीरू का कुछ बंदियों से विवाद हुआ था। नीरू ने दलिया के साथ कांच का सेवन करने की बात कही है। इसीलिए उसे उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें