फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
rajasthan governor kalyan singh
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक के खिलाफ अलीगंज विधायक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

फेसबुक पर राजस्थान के राज्यपाल के खिलाफ गालीगलौज एवं अभद्र टिप्पणी करना युवक को मंहगा पड गया है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद भाजपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया। मामले में अलीगंज भाजपा विधायक सत्यपालसिंह राठौर के बेटे जितेंद्र निवासी अलीगंज ने नईम पुत्र आकिल खां निवासी नदराला थाना जसरथपुर के खिलाफ थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक के बेटे की ओर से दर्ज रिपोर्ट के बाद अलीगंज पुलिस पोस्ट डालने वाले आरोपी को पकड़ने के प्रयास मे जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें