फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज भंडारण निर्माण पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

विज्ञापन
onion
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को 50 फीसदी अनुदान के साथ सरकार प्याज भंडारण भवनों का निर्माण कराने जा रही है।
विज्ञापन

किसान के सामने प्याज की फसल का उत्पादन करने के बाद सुरक्षित करने की समस्या सामने खड़ी हो जाती है। किसान प्याज की पैदावार को कर लेता है लेकिन उसका सीजन पर सही दाम नहीं मिल पाता, जिस कारण से नुकसान हो जाता है। इसका फायदा अन्य प्रदेश के किसान उठाते हैं। प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को जागरूक कर रही है। सरकार की ओर से किसानों को प्याज भंडारण के निर्माण कराने पर 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट अथवा जनवाणी केंद्र से सीधे रजिस्ट्रेशन कराने के बाद विभाग से डीबीटी के माध्यम से अनुदान का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। किसानों को प्याज भंडारण निर्माण के लिए 50 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। इसमें भंडारण करने के बाद किसान आफ सीजन में बिक्री कर लाभ उठा सकते हैं। बीज पर भी अनुदान है। किसान विभाग आकर अधिक जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन

सुबोध कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें