फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्कूल गेम्स में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। तीसरे नेशनल स्कूल गेम्स मथुरा के पुलिस लाइन मैदान में होंगे। तीन दिवसीय नेशनल गेम्स 28 मई से शुरू होंगे। अंडर 19 के स्कूल गेम्स में 500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक गतिविधियां एसोसिएशन के तहत होने वाला यह आयोजन दिन के अलावा रात में भी खेला जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या ऋचा वशिष्ठ ने बताया कि 28, 29 और 30 मई को तीसरे नेशनल स्कूल गेम्स में योगा, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीवॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, लेग क्रिकेट, चेस, टेबिल टेनिस, कराटे और ताइक्वांडो खेल होंगे।

28 मई को प्रात: नौ बजे मुख्य अतिथि एडीजी आगरा अजय आनंद, विशिष्ट अतिथि स्कूल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एक्टिविटी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जोगेंद्र प्रसाद वर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर विंग कमांडर डा. पी यादव उद्घाटन करेंगे। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, झारखंड, उड़ीसा, गुजरात के स्कूली छात्रों के भाग लेंगे। इस मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रीत सिंह, सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान आदि खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें