फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से दुल्हन की ज्वैलरी चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सर्विस रोड स्थिति मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के जेवरात बक्से का ताला तोड़ कर चोरी हो गए। जानकारी होने पर समारोह में हंगामा हो गया। दुल्हन के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार को प्रतापपुर रोड निवासी बॉबी पुत्र रुकमपाल की बहन की शादी रघुवर पैलेस में थी। शादी की रस्में चल रहीं थी। शुक्रवार सुबह सात बजे दुल्हन के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर किसी ने दुल्हन के जेवरात चोरी कर लिएघ्। बक्से का ताला टूटा देख परिवार में अफरातफरी मच गई। दुल्हन के जेवरात चोरी होने की सूचना से हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशने के बाद भी जेवर का सुराग नहीं लगा। दुल्हन के भाई ने तहरीर दी है। तहरीर में ढाई लाख रुपये कीमत के सोने का हार, माथे का बेंदा, पांच अंगूठी, एक हथफूल चोरी होना बताया है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें