फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं को तरस रहे खिदरपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। जिले के अधिकारियों ने गांवों को तो गोद ले लिया, लेकिन विकास और सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। ऐसा ही दृश्य है गांव खिदरपुर का। गांव में चारों ओर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। गलियों में गंदगी पसरी हुई है, पानी की निकासी नहीं होने से दलदल भरा पड़ा है। ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया है। गांव की आबादी डेढ़ हजार के करीब है।
विज्ञापन


गांव जाने वाली प्रमुख सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। गांव में जाने से पहले टूटी और गड्ढायुक्त सड़कें स्वागत करती हैं। गांव में जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक काफी समय पहले जिला पंचायत की ओर से बनाया गया था। वहीं दूसरी सड़क को पीडब्ल्यूडी ने पक्का कराया था। इसके बाद से आज तक सड़कों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। गांव के सुंदरलाल प्रजापति के घर से बालकराम गुप्ता के घर तक गली वर्षों से बदहाल अवस्था में पड़ी हुई है। गली को आज तक पक्का भी नहीं किया गया है।

इस कारण बरसात के दिनों में लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऊपर से दबंगों ने गली पर कब्जा भी कर रखा है। गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। गांव में कई लोगों को अभी तक शौचालय नहीं मिले हैं। लोगों ने कई बार अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया, लेकिन इसके बाद भी आज तक इस समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें