फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हत्यारे अभी पुलिस से दूर, दबिशें जारी

विज्ञापन
uttar pradesh police
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

6 दिन पूर्व अपहरण कर हत्या का शिकार बनाए गए दो बालकों के मामले का पुलिस अभी कोई राज फाश नहीं कर सकी है, लेकिन इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस कई लोगों को तलाश कर रही है। लगातार दविशें जारीं हैं। इंटेलिजेंस विंग एवं गंजडुंडवारा पुलिस की टीमें लगातार दविशें दे रहीं हैं।
गंजडुुंडवारा के बहोरनपुर गांव में रविवार को दो बालक अमित और सचिन का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद हत्यारों ने बेरहमी के साथ दोनों ही बच्चों को कुचलकर मार डाला। पुलिस बच्चों की हत्या के बाद से इस मामले के खुलासे में जुटी है। बच्चों के इस हत्याकांड में ढकरई गांव के लोगों के बीच रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। इस रंजिश के मामलों को भी पुलिस खंगाल रही है। बच्चों के हत्याकांड में ढकरई गांव की रंजिश को अहम मानकर चला जा रहा है। पुलिस अब तक इस मामले में बीस लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कुछ लोग पुलिस की हिरासत में अभी भी हैं। जिनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं और कुछ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। गंजडुंडवारा पुलिस और इंटेलिजेंस विंग की टीम प्रकाश में आए लोगों की गिरफ्तारी के लिए दविशें दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही बच्चों के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में बच्चों के पिता रामपाल एवं बाबूराम का कहना है कि उन्हें हत्यारों की गिरफ्तारी का इंतजार है, लेकिन समय बीतता जा रहा है और अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें