फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। महानगर की रेलवे कालोनी में जीआरपी सिपाही के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 75 हजार की नकदी और छह लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। 55 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाई, वहीं फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


इटावा के गांव अंधवा मंडिया (थाना बकेवर) निवासी उपनीश बाबू पुत्र जसवंत सिंह मथुरा जीआरपी में सिपाही हैं। महानगर की रेलवे कालोनी के क्वार्टर ए-17 में परिवार साथ रह रहे हैं। 11 अप्रैल को पत्नी और बच्चे गाजियाबाद चले गए। अकेला सिपाही गुरुवार की रात 1:15 बजे ड्यूटी के लिए क्वार्टर से निकले।

रात 2:10 बजे लौटे तो क्वार्टर का पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख दंग रह गए। अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था, जबकि दो बच्चों की गुल्लक टूटी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। सिपाही ने बताया कि 75 हजार नकद, छह लाख रुपये के जेवरात, म्यूजिक सिस्टम और एक जे-7 मोबाइल चोरी हुआ है।
विज्ञापन


नकदी में 15 हजार रुपये बच्चों की गुल्लक तोड़कर भी चोर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की वारदात को खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें