फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू जिलाध्यक्ष से टोलकर्मियों की अभद्रता पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबा/टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने भारतीय किसान यूनियन भानु आगरा के जिलाध्यक्ष से अभद्रता कर दी। अभद्रता से गुस्साए किसान नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। किसानों का जमघट और हंगामे को देख टोल कर्मियों ने मांफी मांग कर गुस्सा शांत कराया। इस बीच पुलिस के सामने वार्ता के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन भानू आगरा के जिलाध्यक्ष विपिन यादव अपने साथियों के साथ कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक कर टोल टैक्स मांगा तो उन्होंने अपना परिचय पत्र दिखाया। लेकिन टोलकर्मियों ने बिना टोल टैक्स के उनकी कार निकलने नहीं दी। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता कर दी। अभद्रता की खबर लगते ही यूनियन के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष से वार्ता कर मामले का निराकरण कराए जाने का प्रयास किया, किंतु वे टोलकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ते देख टोल मैनेजर कुंडलिक थोरोट ने किसानों से वार्ता कर मांफी मांगी, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। जिलाध्यक्ष विपिन यादव और अन्य किसान नेता पुनरावृत्ति होने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर रवाना हो गएघ्। थाना प्रभारी मुनीशचन्द्र का कहना था कि टोल टैक्स को लेकर भाकियू पदाधिकारी से कहासुनी हुई थी। मांफी मांगे जाने के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें