फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्डों के सत्यापन का काम हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। देश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद सरकार राशन वितरण प्रक्रिया को आनलाइन करने के लिए तैयार है। हर राशनकार्ड धारक की हर यूनिट को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बीच शासन के आदेश ने फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने का काम शुरू कर दिया है। दस यूनिट से अधिक राशन कार्डों का सत्यापन और जांच शुरू हो गया है। आधार कार्ड जमा नहीं करने वालों को अंतिम मौका देते हुए कार्ड जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन ने आदेश दिए हैं कि जिन राशन कार्डों में दस यूनिट से अधिक पात्र हैं, उनकी मौके पर जांच की जाए। इसके लिए 10 दुकानों के लिए खाद्य निरीक्षक, पांच दुकानों के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और तीन दुकानों की जांच जिला पूर्ति अधिकारी करेंगे।

इस दौरान 10 यूनिट से अधिक वाले राशनकार्डों का सत्यापन करने के साथ जांच की जाएगी। इस दौरान अधिकारी पड़ताल करेंगे कि कहीं परिवार में यूनिटें कम हों और राशन पुरानी यूनिटों के आधार पर दिया जा रहा हो। दरअसल, पिछले दिनों शासन में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर तमाम शिकायतें पहुंची हैं। जिनमें राशनकार्डों में फर्जीवाड़े की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


इसके शासन ने अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। जिले में अब तक अधिकारी 790 दुकानों मेें से 35 का सत्यापन कर भी चुके हैं। वहीं दुकानों की अंतरिम जांच उपायुक्त खाद्य अलीगढ़ करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा बताते हैं कि दस यूनिट से अधिक वाले राशन कार्डों का सत्यापन चल रहा है। इनमें फर्जीवाड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में आधार कार्ड की फीडिंग में अब तक 3.5 लाख आधार कार्ड फीड हो सके हैं। जबकि विभाग को 31 मार्च तक 10.50 लाख आधार कार्ड फीड करने हैं। ऐसे में आधार कार्ड जमा नहीं करने वाले लाभार्थियों का राशन बंद करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


ये हैं आंकड़े
255805 पात्र गृहस्थी राशनकार्ड
1224856 पात्र गृहस्थी लाभार्थी
27162 अंत्योदय राशनकार्ड
117931 अंत्योदय लाभार्थी
282967 कुल राशन कार्ड
1342787 कुल राशन लाभार्थी
10.50 लाख आधार कार्ड होने हैं फीड
3.50 लाख आधार कार्ड हो सके फीड
31 मार्च तक का है लक्ष्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें