फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने महिला थाना प्रभारी से मांगे 1.10 लाख

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। भ्रष्टाचार अधिनियम में सिपाही फंस गया है। यह सिपाही श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ड्यूटी में तैनात है। सिपाही पर आरोप महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक ने लगाया है। चार्ज दिलवाने की एवज में सिपाही ने 1.10 लाख रुपये मांगे। यह रकम कप्तान के दोस्त को देने की बात भी सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक से कही। एसएचओ की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सैनी ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ का आरोप है कि कृष्ण जन्मस्थान (केजेएस) में तैनात सिपाही सुधीर कुमार ने 18 जनवरी को उनसे चार्ज दिलाने की एवज में 1.10 लाख रुपये मांगे। सिपाही ने यह रुपये कप्तान के दोस्त को देने की बात भी कही। 28 जनवरी को महिला थाने का चार्ज मिल गया तो उसके बाद भी फोन पर सिपाही ने धनराशि मांगी। आखिरकार एसएचओ ने परेशान होकर थाना सदर बाजार में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि सिपाही सुधीर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें