फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा को मिला होली का निमंत्रण, नंदगांव में छाया उल्लास

विज्ञापन
बरसाने में छाई होली की उमंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। कान्हा के गांव नंदगांव में राधारानी के गांव बरसाना से लठामार होली का निमंत्रण पहुंचा। शुक्रवार सुबह 11 बजे बरसाना से लाडली जी सखियां ढोल नगाड़ों के साथ नंदभवन पहुंचीं। सखियों का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


मंदिर के अंदर पहुंचकर सखियों ने फाग के निमंत्रण रूपी गुलाल एवं लाडली जू की भेंट सेवायतों को कान्हा के श्री चरणों में रखने के लिए दी। सखियों ने कान्हा से कहा कि कल आप अपने समस्त सखाओं को लेकर बरसाना लठामार होली के लिए आमंत्रित हैं।

निमंत्रण को पाकर गोप और ग्वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। गोप ग्वाल सब एक-दूसरे को बधाई देने लगे। सखियों का प्रतिनिधित्व कर रही राधा सखि को कान्हा का प्रसादी लड्डू, इत्र फोहा आदि भेंट किया। जगमोहन में होली के रसियाओं पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


लठामार होली की तैयारियों में जुटे हुरियारे

शुक्रवार को बरसाना से लठामार होली का न्यौता मिलने के बाद हुरियारे भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बरसाना प्रस्थान से पूर्व गोस्वामीजनों द्वारा चौपाई निकाली जाएगी।

नंदबाबा मंदिर से गोस्वामीयों के पूर्वज बाबा आनंदघनजी की चौपाल तक चौपाई को लाया जाएगा। यहां से वापस नंदगांव हमारौ खेरौ, बाबा नंद जशोदा मइया श्याम सखा संग मेरौ का गान करते हुए सभी हुरियारे पुन: सिंहपौर पर पहुंचेंगे। लोकेश गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को बरसाना जाते समय संकेतवट मार्ग से प्रियाकुंड पहुंचेंगे। जहां बरसाना के लोगों के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। कस्बे के लोग मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास की उम्मीद लगाए बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें