फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कई जगह तोड़ दी जिला अस्पताल की दीवार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल की दीवार को अराजकतत्वों ने कई जगह पर तोड़ दिया है। इससे अस्पताल में चोरी आदि की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, दबंग अस्पताल की बाउंड्रीवाल को तोड़कर अवैध कब्जा भी करते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कई स्थानों पर अराजकतत्वों ने बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया है। कई मोहल्लों के लोगों ने तो अस्पताल में ही अपना आम रास्ता निकाल लिया है। इससे अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा भी किया जा रहा है। अस्पताल में टूटी हुई बाउंड्री से बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना रहता है। जिससे यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने टूटी हुई बाउंड्रीवाल को दुरुस्त कराने के लिए जिला प्रशासन और विभाग को पत्र लिखा है। पूर्व में कईबार कराई जा चुकी है मरम्मत मैनपुरी। जिला अस्पताल की बाउंड्रीवाल की पूर्व में भी मरम्मत कराई जा चुकी है। लेकिन दबंग कुछ दिन बाद ही उसे तोड़कर फिर से आम रास्ता बना लेते हैं। वर्तमान में लोगों के वाहनों के अधिक आवागमन से अस्पताल परिसर में समस्याएं बढ़ गई हैं। कई जगह पर दबंगों द्वारा बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उच्चाधिकारियों से जहां मरम्मत के लिए धनराशि की मांग की गई है वहीं जिला प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की गई है। डॉ. आरके सागर सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें