फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निगम के बोर्ड की पहली कैबिनेट में पेश होंगे 16 प्रस्ताव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बोर्ड कैबिनेट की पहली बैठक में कई करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। शुक्रवार को होने वाली बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पेश किए जाने हैं। इनमें नगर निगम के पांच मंजिला मुख्य कार्यालय के निर्माण और जलनिगम के पुराने भुगतान मुख्य हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे जलकल कार्यालय के हॉल में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में नगर निगम का मुख्य कार्यालय का नवीन पांच मंजिला भवन बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव पेश होगा। यह कार्यालय पांच हजार वर्गमीटर में तैयार कराया जाएगा। विगत वर्ष के पेयजलापूर्ति संबंधी जलनिगम के 54 लाख के देय और सीवेज पंपिंग स्टेशन संचालन को 14 लाख के देय के प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। वहीं, नगर निगम के विभिन्न मामलोें की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेेट बैठक में लाया जाएगा। अधिकारियों के लिए 30 लाख के लागत से तीन इनोवा और चार बोलेरो किराए पर लिए जाने संबंधी प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। कैबिनेट में मथुरा और वृंदावन में समान कर प्रणाली लागू करने पर भी प्रस्ताव पेश होंगे। निगम के 30 कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए प्रतिमाह पांच लाख रुपये की राशि संबंधी बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोहवन ग्राम पंचायत पर होमगार्ड कार्यालय की जमीन का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम के महापौर मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि शुक्रवार को दो बजे से कई करोड़ के विकास के प्रस्तावोें को कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें