फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गोशाला में आठ लाख का चारा जला

विज्ञापन
आग - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। गांव आजनोंख स्थित अंजन बिहारी गोशाला में लगी आग से लाखों रुपये का चारा जल कर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने से लोगों में रोष व्याप्त था। आग से आठ लाख का चारा जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुवार की सुबह आजनोंख की अंजन बिहारी गोशाला की गायों के लिए भंडार कर रखे चारे में आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेजी से उठती आग की लपटों ने वहां रखे सूखे भूसे और करब के ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते-देखते आठ लाख रुपये कीमत का चारा जल कर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारा जल कर राख हो चुका था। गोशाला संचालक वैष्णवदास ने आग से हुए नुकसान की भरपाई और गायों के लिए चारा जुटाने की गोभक्तों से अपील की है। केआरएस ग्रुप ने उनकी मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी गायों के लिए चारा जुटाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें