फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 समितियों में डेलीगेट्स 137 पदों पर चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। 53 साधन सहकारी समितियों में डेलीगेट्स के रिक्त 137 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार पूरी हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक गहमागहमी और मतदाताओं की कतार लगी रही। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


पंद्रह जनवरी से शुरू हुई सहकारिता चुनाव प्रक्रिया के तहत जिले की 94 साधन सहकारी समितियों में डेलीगेट्स के सभी 504 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। विगत 26 जनवरी को नामांकन वापसी के दौरान 367 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद सोमवार को 53 साधन सहकारी समितियों के शेष 137 निर्वाचन योग्य पदों पर मतदान हुआ।

मतदान के दौरान फिरोजाबाद में 19, टूंडला में 40, जसराना में 15, एका में 12, हाथवंत में 13, शिकोहाबाद में 8, अरांव में 4, मदनपुर में 13 और नारखी में विभिन्न सहकारी समितियों के 12 वार्डो में डेलीगेट्स पद के लिए मतदान हुआ। जिन सहकारी समितियों के वार्डो में मतदान हुआ उनमें हजरतपुर साधन सहकारी समिति के चार वार्ड शामिल हैं। इस दौरान समितियों पर सुरक्षा के भी इंतजाम रहे।
विज्ञापन


जिले की 79 साधन सहकारी समितियों में से 78 समितियों और 15 अन्य समितियों में डेलीगेेट्स पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंगलवार को समिति क ी प्रबंध समिति के सभापति और उपसभापति के 93-93 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। एक साधन सहकारी समिति मटसेना में विवाद के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

जसराना। साधन सहकारी समिति के डेलीगेट्स बनने के लिए क्षेत्र की समितियों पर वोट डाले गए। मतदान के बाद मतदान का परिणाम घोषित हुआ। डेलीगेट्स का परिणाम आने के बाद सभापति और उप सभापति पद के लिए जोड़तोड़ शुरु हो गई है।

जसराना खास की साधन सहकारी समिति पर सुबह आधा घंटा देरी से शुरु हुआ मतदान तीन बजे तक चला। मतदान के बाद परिणाम घोषित हुआ। कांटे की टक्कर में योगेश, स्यामवीर, विजयवीर, विजय कुमार जीते। एक सीट पर कोई एससी नहीं होने से रिक्त पड़ी है। झपारा पारौली साधन सहकारी समिति पर विठवारा में विवेक, अनार सिंह, झपारा में लायक सिंह, सुधा देवी ने जीतीं।

खेरिया पटीकरा में अजय कुमार, राधेश्याम, सूरजपाल ने जीत दर्ज की। पाढ़म सहकारी समिति में चुनाव करीब एक घंटा देरी से पहुंचे अधिकारियों ने कराया। चुनाव में राजाराम, योगेश, सनी डेलीगेट्स चुने गए। मंगलवार को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। जिसमें डेलीगेट्स अध्यक्ष का चुनेंगे। डेलीगेटस के चुनाव के बाद अध्यक्ष पद के लिए खींचतान शुरु हो गई है। डेलीगेट्स की मानमनौव्वल शुरु हो गई है।

सोमवार को टूंडला खंड विकास की नौ साधन सहकारी समितियों में चुनाव हुआ। टूंडला ब्लाक की साधन सहकारी समिति रसूलाबाद, धीरपुरा, बाघई, देवखेडा, नगला सूरज, टूंडली, पमारी, जारखी, राजमल में चुनाव हुआ। साधन सहकारी समिति रसूलाबाद पर श्रीकृष्ण, गोपाली, वीरेन्द्र कुमार, प्रहलाद सिंह जीते। राजीव यादव, होतीलाल बघेल, प्रयागनाथ, पंकज यादव, सोना देवी निर्विरोध संचालक चुनी गई। देवखेड़ा समिति में चंद्रकांता उपाध्याय, प्रीती त्यागी, गोकुल त्यागी, यतेन्द्र सिंह, राजेश कुमार शर्मा, बॉबी शर्मा, श्रीमती सुमन कुमारी निर्विरोध संचालक चुने गए। चुनाव में योगेन्द्र सिंह और रामकिशन ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें