फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी और महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष तिराहे पर लगी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, गुलाम जिलानी, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाला राईन, अजय शर्मा, सुबुर अली, आमिर अली, गुलशन, हरीमोहन शर्मा, रामनिवास यादव, जावेद कुरैशी, नन्नेमियां, रीना खान रहे। इधर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग एवं कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अतुल पोरवाल, मुर्तजा हुसैन, अजय शर्मा, डा. मुकेश शमा, अंकित शर्मा, आशीष तिवारी रहे। वहीं, अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा के तत्वावधान में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, सुनील कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, डा. राजेश कुलश्रेष्ठ, विजय प्रकाश कुलश्रेष्ठ, पवन कुलश्रेष्ठ आदि शामिल रहे। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


नगर इकाई शिकोहाबाद के अध्यक्ष पवन सक्सेना, प्रभारी राजेश गुप्ता, सचिव संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष विमल कुमार यादव ने स्टेशन रोड स्थित न्यू सुभाष पार्क पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण व्यक्त किया। भाजपा महानगर द्वारा सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को दूध एवं गंगाजल से स्नान कराया। लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, राजीव शर्मा, संजय श्रोत्रिय, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, मनोज चंदेल, सुभाषचंद्र वर्मा, पप्पू जोशी, मुकेश पचौरी, अनुज श्रोतिय, रजत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाल राइन ने कहा कि सुभाषचंद्र की जयंती पर नगर निगम द्वारा उनकी प्रतिमा के आसपास न सजावट कराई गई न ही साफ सफाई की गई है। इससे मेयर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें