फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्मरोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल स्थित चर्मरोग विशेषज्ञ के यहां कतार में खड़े मरीजों ने उस समय हंगामा किया जब गेट का चैनल बंद कर दिया। आरोप है चुपचाप अंदर से बुलाकर मरीजों को देखे जा रहे हैं। विरोध के चलते चिकित्सक को सभी मरीजों को देखना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ डा.आरए सुधाकर के पास आने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। सर्वाधिक है। मरीजों की लंबी कतार होने से उन्हें पुरानी इमरजेंसी में कक्ष आवंटित किया गया है। बुधवार को मरीजों की लंबी कतार होने से चिकित्सक के पास रहने वाले प्राइवेट स्टाफ ने दोपहर एक बजे चैनल बंद कर दिया। इस दौरान मरीजों की चैनल बंद करने के दौरान विवाद हो गया।

मरीजों ने कहा कि कतार में खड़े मरीज देखने के बजाय अंदर से बुलाकर मरीज देखे जा रहे हैं। स्टाफ मनमानी कर रहा है। विक्की, दौलतपुर निवासी बंटू, मुकेश कुमार, विनोद कुमार एवं शिवम के साथ ही काफी संख्या में महिला मरीज शामिल रहे। चिकित्सक डा.आरए सुधाकर ने कहा कक्ष में मरीजों की भीड़ रोकने का चैनल बंद कराया गया था। मरीजों से भेदभाव नहीं हो रहा। सभी मरीजों का उपचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें