मैनपुरी। कार्यवाहक सीएमओ डा. सीएम यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अश्वनी अरोरा और जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने सोमवार को जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समान एवं लेखराजपुर स्थित केंद्र बंद मिले।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले सगामई पहुंची। इसमें इंदु बाला यादव स्टाफ नर्स आरबीएस प्रसूति अवकाश पर बताई गईं। अनिल कुमार जौहरी नेत्र परीक्षण अधिकारी 15 दिसंबर से चिकित्सीय अवकाश पर थे एवं डा. पपेंद्र सिंह अवकाश पर बताए गए, पर कोई प्रमाण नहीं मिला। जबकि डा. निखिल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। चिकित्सालय में चार-चार उपस्थित पंजिकाएं बनी हुई हैं जो कि पूर्ण नहीं है। इस संबंध में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। तत्काल संविदा एवं स्थायी कार्मिकों का अलग-अलग उपस्थित रजिस्टर बनाकर हाजिरी लगवाने को कहा। अनुपस्थित कार्मिकों व अधिकारियों का वेतन काटने को कहा।
इसके बाद नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेखराजपुर एवं किशनी समान पहुंचे। दोनों बंद मिले। दोनों अस्पतालों के समस्त तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों का वेतन काटने के आदेश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण देने को कहा। सीएचसी किशनी पर डा. शंभू सिंह चिकित्सा अधीक्षक सहित शैलेंद्र सोलंकी स्टाफ नर्स, वंदना, सरिता एएनएम, रेनू गिहार स्टाफ नर्स, डा. पुष्पेंद्र सिंह एवं डा. अंजू चौधरी, डा. अविनेंद्र, साहिल अहमद एमसीटीएस, सुनील कुमार बीपीएम, सावित्री भदौरिया, नीरज कुमार डीआरए, अनीश चंद्र शर्मा दंत सहायक, प्रेमलता स्टाफ नर्स, सतेंद्र एलटी संविदा हस्ताक्षर कर गायब थे और लैब बंद मिला।
गौरव गुप्ता नेत्र परीक्षण अधिकारी, भरत मिश्रा स्टाफ नर्स कार्मिक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने और अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। सीएचसी बेवर में डा. नीरज लता और डा. पारुल दंत चिकित्सक अनुपस्थित मिले। यहां की ब्लॉक प्रोग्राम मेनेजमेंट इकाई बंद मिले। सभी का वेतन काटने को कहा।