मारहरा/मिरहची। विकास खंड मारहरा के परिसर मिरहची में सोमवार को शासन की कंबल वितरण एवं अन्य विकास योजनाओं का जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। शिविर में सांसद ने स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत पत्र एवं शौचालयों के लाभार्थियों को दूसरी किश्त के चैक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को स्वेटर वितरित किए।
मारहरा के विकास खंड परिसर मिरहची में आयोजित कंबल वितरण एवं जागरूकता शिविर में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि चुनाव से पूर्व ऐसा कार्य करके दिखाऊंगा कि आज तक किसी भी सांसद ने नहीं किया हो। सांसद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी निधि से 10 लाख गरीबों की योजनाओं के लिए देने की घोषणा की।
कहा कि मैंने अपने पांच वर्षों के लिए किए गए वादे सवा तीन साल में पूरे कर दिए हैं। शेष कार्यकाल में अपनी लोकसभा का कोई गांव अछूता नहीं छोड़ूूंगा। साथ ही कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं को एटा की धरती पर सुलभ कराया जाएगा।