फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयवीर अध्यक्ष, मुकेश चौहान मंत्री

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा संघ शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का वार्षिक अधिवेशन डीएवी इंटर कालेज में हुआ। कार्यकारिणी में उदयवीर सिंह यादव अध्यक्ष और मुकेश चौहान मंत्री चुने गए।
विज्ञापन



रविवार को माध्यमिक शिक्षा संघ का वार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में बोलते हुए चुनाव अधिकारी लालाराम दुबे ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के लिए संगठन सक्रिय है।

शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। जो पदाधिकारी चुने गए हैं, वह शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए जागरूक रहेंगे।

कार्यकारिणी के लिए हुए नामांकनों के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी फर्रुखाबाद संगठन के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने बताया कि पदाधिकारियों में डा. राकेश दीक्षित, श्वेतांग दीक्षित, अमोघ बाबू, कमल सिंह कुशवाह, राजीव मिश्रा, सरिता राठौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार, गोदाम सिंह, आर्यंत कुमार सिंह, रेनू मिश्रा को संयुक्त मंत्री व सुरेश बाबू यादव कोषाध्यक्ष, कमल पांडेय आय व्यय निरीक्षक चुने गए।


सदस्य कार्यकारिणी में रामू गुप्ता, रमाकांत सिंह, विजय कुमार पीटर, अवनीश कुमार जैन, शिवकुमार यादव, नरेंद्र कुमार चौधरी, सतीशचंद्र यादव, सर्वेश कुमार, मोरध्वज यादव, अंबरेश चंद्र विश्वकर्मा, संजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार कनौजिया को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कृष्णानंद दुबे, अशोक यादव, सतीश यादव, एके सिंह राठौर, प्रदीप चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें