संत समागम की तैयारी में जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन। निरंकारी सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज के दर्शन एवं आशीर्वचन समारोह (संत समागम) का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से छटीकरा मार्ग स्थित माता वैष्णां देवी मंदिर के सामने पंडाल में किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। शनिवार को संत समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
निरंकारी मिशन के स्थानीय संयोजक हरविंदर कुमार एवं निरंकारी मिशन के सोशल वेलफेयर प्रतिनिधि अशोक अरोड़ा ने बताया कि 17 दिसंबर को ब्रजभूमि में आयोजित संत समागम का मुख्य आकर्षक अध्यात्मिक सत्संग होगा। विभिन्न राज्यों से आए विद्वान वक्ता श्रद्धालुओं को ईश्वर का बोध कराएंगे। वहीं कई प्रसिद्ध गीतकार व कलाकार प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। जोनल इंचार्ज कांता मेहंदु के नेतृत्व में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से श्रद्धालु भाग सहभागिता करेंगे।
केंद्रीय सेवा दल के उप संचालक डॉ. एसके जुनेजा, क्षेत्रीय सेवादल संचालक अजय यादव, मीडिया सहायक मूलचंद्र कर्दम, स्थानीय संचालक मोहन सिंह, महेश चौहान, अशोक दयालु, योगेश कुमार, किशोर स्वर्ण उपस्थित थे।