फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रैन बसेरा ठंड से ठिठुर रहे निराश्रित

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। देर रात हुई बूंदाबांदी के चलते मंगलवार सुबह से ही ठंड का असर धर्मनगरी में देखने को मिला। ऐसे में खुले आसमान के नीचे रह रहे निराश्रितों के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव एवं रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं की गई। वहीं, नगर में कार्यरत स्वंयसेवी संस्थाओं का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


नगर के बांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर, गोविंद देव मंदिर, रंगनाथ मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर क्षेत्र में सैंकड़ों निराश्रित एवं भिक्षावृत्ति करने लोग लोग रहते हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है। वैसे-वैसे निर्धन लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के किसी भी क्षेत्र में रैन बसेरा एवं अलाव जलाए जाने की व्यवस्था नहीं की गई।

सोमवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह नगर के कई इलाकों में निराश्रित लोग खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए।
इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अलाव के साथ रैन बसेरा संचालित करने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। जल्द ही नगर में दोनों व्यवस्थाएं सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें