मथुरा। घने कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अब रेल अफसर रात को ट्रेनों में ड्राइवर के साथ सफर करेंगे। रात को 12 से सुबह चार बजे तक अफसर ड्राइवर के साथ बैठकर अपने सेक्शन में ट्रेनों का सुरक्षित संचालन कराएंगे।
घने कोहरे में ट्रेनों को सुरक्षित चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इसके लिए रोजाना सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे अफसर अपने सेक्शन में सुरक्षित चलवाएंगे। रेलवे बोर्ड ने रेल अफसरों के लिए रात 12 से सुबह चार बजे तक परिचालन, संरक्षा, सिग्नल, इंजीनियरिंग, स्टोर, एकाउंट और अन्य शाखाओं के प्रभारियों के लिए पायदान निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया है।
रेल अफसर ड्राइवर के साथ चलकर निरीक्षण करते चलेंगे और अपने सेक्शन में सुरक्षित ट्रेन चलवाएंगे। अधिकारी जिस ट्रेन में ड्राइवर के साथ चलेंगे उसकी शुरू से आखिर तक कंट्रोल रूम को सूचना देंगे।