फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर बरस रहा है मोहम्मद के शहर में

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। हजरत पीर सांवल शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स मेला चादर जुलूस के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश ने बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ा कर किया। रात भर कव्वालियों दौर चला।
विज्ञापन


मोहल्ला नई दिल्ली स्थित बाबा सांवल शाह की दरगार पर मंगलवार को 68वें उर्स मेले का आयोजन किया गया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि सूफी-संतों ने रास्ते से भूले भटके लोगों को रास्ता दिखाया है। बाबा का उर्स मेला हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। नगर पंचायत प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा कि मेला हमारी पुरानी परंपरा है। सज्जादा गदद्ीनसीन बाबा जिलानी शाह ने कहा कि बाबा सांवल शाह का उर्स मेला में दूर दराज से मुरीद आते है और बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते है।

इस दौरान चादर जुलूस रेलवे रोड से प्रारंभ हुआ। रेतिया बाजार, व्यापारी मोहल्ला होता हुआ बाबा की दरगाह पर पहुंचा। बाबा के मुरीदों ने चादर चढ़ा कर देश प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। रात भर कव्वालियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साकिर खान, नम्मो सूफी, उमर सूफी, सरवन अहमद, अंकुर देवा, कलुआ, अनिल रावत, मान सिंह, नईम कुरैशी, जाकिर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें