फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 दिन बाद भी नहीं सौंपा नामांकन का लेखा-जोखा

विज्ञापन
निकाय चुनाव
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण हुए 27 दिन का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक आरओ एवं एआरओ ने निकायों से संबंधित लेखा जोखा निर्वाचन विभाग में जमा नहीं किया है। वे सभी जमा प्रपत्रों को दबाकर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अक्तूबर से शुरू हुई। पूरी प्रक्रिया 10 नवंबर को संपन्न हो गई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 10 निकायों में अध्यक्ष एवं सभासद पद के कुल 887 नामांकन जमा किए गए। इन सभी नामांकनों की एक फाइल तैयार की गई। इस फाइल में प्रत्याशियों का पूरा विवरण रखा गया है। इसके अलावा प्रत्याशियों के चालान भी आरओ के पास जमा हैं। यही नहीं जो प्रत्याशी चालान नहीं बनवा सके उनसे नकद धनराशि लेकर आरओ ने रसीद जारी की।

हालांकि इस धन को चालान के माध्यम से आरओ को जमा करना था। इसके अलावा कई अन्य आवश्यक प्रपत्र भी चुनाव से संबंधित उनके पास जमा है। इतना समय हो जाने के बाद भी आरओ, एआरओ ने किसी प्रकार के प्रपत्र निर्वाचन विभाग के कार्यालय में में जमा नहीं किए हैं। जिससे विभाग को लेखा जोखा पता नहीं चल पा रहा। प्रपत्र जमा हो जाने के बाद ही जिन प्रत्याशियों की जमानत बच गई है। उनको धनराशि वापस होने के प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि अभी एक दो आरओ ने ही अपनी फाइलें जमा की हैं। शेष आरओ, एआरओ ने नामांकन से संबंधित फाइलों व अन्य प्रपत्रों को जमा नहीं किया है। वे 5 दिन के भीतर इनको जमा कर दें। जिससे विभाग नामांकन से संबंधित सारा विवरण जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें