फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
UP Board Exam
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए केंद्र निर्धारण की अंतिम बैठक जिलाधिकारी की उपस्थिति में रविवार की रात पूरी हो गई। जिसमें जनपद में परीक्षा केंद्रों को लेकर सहमति जताई गई। जल्द ही सूची को अंतिम रूप देकर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व में जनपद के लिए 115 संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई थी। जिस सूची के जारी होने के बाद कई तरह के आरोप लगाए गए थे। सूची में छह डिबार कालेज भी शामिल थे। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता वाली जिला परीक्षा समिति की टीम ने जनपद में कालेजों का सर्वे किया।

डीएम ने परीक्षा केंद्रों का पुन: भौतिक सत्यापन कराया। रविवार की रात जिलाधिकारी ने परीक्षा समिति की बैठक बुलाई थी। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो इस बैठक में परीक्षा केंद्रों को लेकर अंतिम निर्णय हो गया।
विज्ञापन


पर, सूची को अभी परिषद के पास नहीं भेजा गया है। डीआईओएस लखनऊ गए हुए हैं, उनके लौटते ही सूची को जिलाधिकारी की सहमति पर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जनपद में कुछ केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।

वहीं, रविवार की रात हुई परीक्षा समिति की बैठक में डिबार कालेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। इन कालेजों के स्थान पर उनके पास के ही कालेजों का केंद्र बनाने पर सहमति जताई गई है।

डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर निर्णय जिलाधिकारी को करना है। बैठक में डिबार कालेजों को बाहर किए जाने की सहमति बन गई है। कुछ नए केंद्र डिबार कालेजों के स्थान पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें