फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को मथुरा में रहेगी चौकसी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। छह दिसंबर को लेकर मथुरा में चौकसी बढ़ा दी गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा के चौकस बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में भी अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। सभी आला अधिकारी भी लगातार राउंड पर रहेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है मथुरा। यूं तो यहां हर वक्त ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहते हैं लेकिन अब छह दिसंबर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया है। होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की निरंतर चेकिंग को कहा गया है। शहर के जो भी भीड़भाड़ वाले इलाके हैं वहां भी चौकसी बरती जा रही है।

पुलिस अफसरों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी निरंतर राउंड पर रहने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों को भी चेक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि पूरी चौकसी बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग करके उन्हें निर्देश दिए जा रहे हैं। संगठनों द्वारा इस संबंध में जो भी कार्यक्रम किए जाते हैं उन पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें