फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान आजाद नगर में जमकर हंगामा, तो बापूजी नगर में हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम क्षेत्र में सबसे बड़ा हंगामा हुआ वार्ड 29 पर। यहां भाजपा से अजय कठेरिया उम्मीदवार हैं। वह एससी आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के साले हैं। इस वार्ड के रामकृष्ण इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ पर सुबह से ही हंगामा शुरू हो गया था। दोपहर को बसपाइयों ने आरोप लगाया कि भाजपाइयों ने उनका बस्ता पलट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही कठेरिया वहां पहुंचे, बसपाइयों ने हंगामा तेज कर दिया। उनकी शिकायत पर प्रेक्षक अशोक कुमार को पहुंचना पड़ा। प्रेक्षक ने पुलिस ने कहा कि यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए। उधर थोड़ी देर बाद ही सूचना आ गई कि बापूजी नगर में बसपा प्रत्याशी अवधेश कुमार के घर पर पथराव कर दिया गया है।

इसका पता चलने पर बसपा के मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे भी पहुंच गए। इसके बाद एडीएम सिटी केपी सिंह , एसपी प्रोटोकॉल त्रिभुवन नारायण तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंचे। हालात देख पीएसी तैनात करनी पड़ी। इस पर भी हंगामा थमा नहीं। शाम तक अफवाहें उड़तीं रहीं। बसपाइयों ने आरोप लगाया कि पुलिस कठेरिया के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन


उधर, सांसद कठेरिया का कहना था कि वह अपना वोट डालने के लिए आए थे। यहां जो बस्ते बूथ से सौ मीटर के दायरे से कम में लगे थे, उन्हें पुलिस ने हटवा दिया है। उन्होंने सभी से कहा कि किसी तरह का हंगामा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें