फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने शुरु किया दोस्ती सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चिराग सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन के दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत ‘आओ बच्चाें के मित्र बने’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ डीएम नेहा शर्मा ने किया।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि चाइल्ड लाइन बच्चों की मदद करती है। 1098 लगातार बच्चों की समस्याओं के लिए 24 घंटे खुला रहता है। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जब तक हम यह नहीं ठानेंगे कि बाल श्रम नहीं कराएंगे, तब तक समाज में बदलाव नहीं आ सकता है।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि आसपास के जनपद में भी चाइल्ड लाइन ने अपनी पहचान बनाई है। चिराग सोसाइटी अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि समय-समय पर मलिन बस्तियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें