फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से चाकू के बल पर रातभर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित एक गांव में युवक ने घर में घुसकर चाकू के बल पर विवाहिता से रात भर दुष्कर्म किया। विवाहिता के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले को संधिग्ध मान कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


लाइनपार के एक गांव निवासी करीब 20 वर्षीय विवाहिता रविवार रात घर में सो रही थी। जबकि उसका पति टूंडला रेलवे स्टेशन पर बैंडरिंग के काम के लिए गया था। देर रात दो बजे गांव निवासी युवक घर में घुसा और विवाहिता को चाकू के बल पर दबोच लिया और शोर मचाने पर उसे एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

इसके चलते विवाहिता डर गई। इसके बाद युवक विवाहिता से रातभर दुराचार करता रहा। मौका लगते ही महिला ने शोर मचाया तो परिजनों ने यवक को पकड़ लिया। इसी बीच ग्रामीणाें भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की और पुलिस बुला कर सौंप दिया। ं पीड़िता ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। थाना प्रभारी जगन्नाथ सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें