फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचल कर बच्चे की मौत, हंगामा

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : demo
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव-बरौली मार्ग पर डंपर ने साइकिल सवार एक बालक को कुचल दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा ट्यूशन पढ़कर शाम को घर लौट रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उधर, डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा अपने घर का इकलौता था। किसान चंद्रपाल सेठ का पुत्र विशाल (10 वर्ष) रोज की तरह सोमवार को साइकिल से ट्यूशन पढ़ने गया था। वह कक्षा छह का छात्र था। ट्यूशन पढ़ने के बाद वह शाम चार बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आते डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे विशाल डंपर के नीचे आने से कुचल गया। विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा कर काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। चालक डंपर को छोड़ मौके से भाग गया। दो बहनों के बीच विशाल अपने घर का अकेला चिराग था। लोगों का आरोप था कि डंपर चालक तेजी और लापरवाही से डंपर चलाते हैं। पिता और परिजन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें