फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा और राधाकुंड मार्ग पर राल नाले के पुल के समीप मंगलवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक सवार टौंटी की फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म करके अपने गांव लौट रहा था। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। कोतवाली वृंदावन के गांव तोष निवासी हरिओम (28) पुत्र गोविंदा गोकुल रेस्टोरेंट स्थित टौंटी की फैैक्ट्री में नौकरी करता था। हरिओम मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में छटीकरा के समीप गांव का युवक गंगाराम पुत्र रघुवीर मिल गया। हरिओम ने उसे बाइक पर बैठा लिया। दोनों गांव की तरफ चल दिए। छटीकरा-राधाकुंड मार्ग स्थित राल नाले के पुल के समीप पीछे से कार ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने दोनों को मथुरा के नयति अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान हरिओम की मृत्यु हो गई। जबकि गंगाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। हरिओम के पिता गोविंद ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें