फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर पूरा न करने पर दो ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
pen - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। रुक्मिणी विहार वृंदावन में समय से काम पूरा न करने वाले दो ठेेकेदारों को नोटिस दिया गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रुक्मिणी विहार में फ्लैट के निर्माण के साथ-साथ एक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण भी किया जाना था। बताया जाता है कि कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य पुडरीकाक्ष डवलपर्स के ठेेकेदारों द्वारा किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने रुक्मिणी विहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े कम्यूनिटी सेंटर को भी देखा। उपाध्यक्ष ने कम्यूनिटी सेंटर का काम न करने वाले पुडीरकाक्ष डवलपर्स के ठेकेदार का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि एक माह के अंदर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने बताया कि यदि निर्माण समय रहते नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें