फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली पर्व पर जिले का पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों के साथ भीड़ भरे स्थानों पर फोर्स तैनात रहेगा। 17 अक्तूबर को धनतेरस वाले दिन शाम चार बजे से सिनेमा और नालबंद चौराहे के मध्य वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सर्राफा बाजार के साथ प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मनोज कुमार ने दिवाली त्योहार और पुलिस बल की कमी को देखते हुए अधिकांश स्टाफ की छुट्टी पहले से रद्द कर दी है। दिवाली के त्योहार पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त रहें। इसका खाका एसपी देहात महेंद्र सिंह और एसपी सिटी राजेश सिंह ने खींच दिया है।

एसएसपी ने दिवाली के बाद भाई दौज वाले दिन वाहनों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ही टीएसआई को शहर के सुभाष तिराहा, आसफाबाद चौराहा एवं शिकोहाबाद के एंट्री वाले स्थान पर पुलिस फोर्स तैनात करने की योजना बनाई है। ताकि जाम के हालात न बनें। एसएसपी ने बताया दिपावली के मौके पर जिले की कानून व्यवस्था संभालने को छह सीओ, 21 थाना प्रभारी, 59 एसआई, 80 हेड कांस्टेबल और 300 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी के साथ सौ होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए एसपीओ एवं पुलिस कार्यालय के स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। जिले के प्रमुख आतिशबाजी मार्केट और सराफा बाजार के साथ अन्य प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात रहेगा। सिनेमा एवं नालबंद चौराहा से बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश 17 अक्तूबर को शाम को चार बजे से प्रतिबंधित रहेगा। ताकि धनतेरस पर होने वाली खरीददारी में दिक्कत न आए। एसएसपी ने रामलीला चौराहा, गंज बाजार, सदर बाजार, घंटाघर चौराहा एवं उर्वशी चौराहा के साथ प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें