सौंख (मथुरा)। हिंदू जन एकता संघ ने रामलीला मैदान में रविवार को स्वयंसेवकों का बौद्धिक सत्र शुरू किया। इस मौके पर शस्त्र पूजन भी किया गया। सत्र का शुभारंभ अमित सिंह ने भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसमें सौंख, नगला आशा, लोरिहा पट्टी, भवनपुरा, नगला अक्खा की शाखाओं के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया था। अपनी-अपनी दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। अमित सिंह ने कहा कि स्वयंसेवक क्षेत्रीय लोगों को संगठित कर अच्छे समाज का निर्माण करना है। सर संचालक रवि कुमार ने संघ को मजबूत करने और संगठन से क्षेत्रीय युवाओं को जोड़ने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसील कार्यवाहक संजय वर्मा, सुनील वर्मा, डालचंद, अजय, सुनंद अग्रवाल, राजू कुशवाह, सचिन, व्यवस्थापक चंद्रशेखर कुशवाह, कपिल कुमार, तेजवीर सिंह, मनोज, रवि कुमार, पप्पू मिस्त्री, योगेश कुमार, हरीश सिंह, गौरव कुमार, लवकुश, लोकेश कुशवाह, महेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।