टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के औरंगाबाद चौराहे पर रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो र्गइं। तीनों महिलाएं वाहन का इंतजार कर रही थीं। तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर फल की ठेल को टक्कर मारते हुए जिप्सी में जा घुसा। रफ्तार थमते ही चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। थाना बलदेव की गांव झरौंठा निवासी ऊषा (40) पत्नी दीनदयाल, गोवर्धन के गांव मलसराय निवासी विमलेश (40) पत्नी सुनील और भगवान देई (36) पत्नी रामू तीनों रिश्तेदार हैं। रविवार को वह औरंगाबाद चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच टाउनशिप की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। इसमें ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद भी ट्रैक्टर की रफ्तार नहीं थमी। वह आगे फल की ठेल को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर जिप्सी में जा घुसा। ट्रैक्टर की टक्कर से जिप्सी एएम प्लाजा की ग्राउंड फ्लोर में जा गिरी। इसके बाद रफ्तार धीमी होते ही स्पीड थमते ही चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा और घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि प्लाजा के आसपास भीड़ नहीं थी तो बड़ा हादसा हो सकता था।