एटा। डेयरी पर काम करने वाले युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिवारीजनों ने डेयरी पर काम करने वाले दो लोगों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नरहरा निवासी अंकित उर्फ कंपाउंडर (18) पुत्र प्रमोद कुसाड़ी स्थित डेयरी पर काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के लोगों ने पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि डेयरी पर अजय नामक युवक भी काम करता है। उसका सोमवार को मोबाइल चोरी हो गया था। आरोप है उसी को लेकर अजय और जीशान अंकित को अपने साथ घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देहात ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।