शहर के देवी मंदिरों में सोमवार को स्कंद माता की पूजा की। शहर में देवी मां की पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा ठंडी सड़क पथवारी मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करती हुई वापस मंदिर पर संपन्न हुई।
एटा के माता मंदिर, काली मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी रहीं। जनता दुर्गा मंदिर पर हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। ठंडी सड़क स्थित संतोषी माता मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। कासगंज के ठंडी सड़क स्थित माता चामुंडा मंदिर, शांतापुरी स्थित माता काली मंदिर, हुल्का माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर में भक्तों ने पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
माता कात्यायनी का शहद से करें पूजन
कासगंज। माता कात्यायनी नव दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। जो भक्त विधिविधान से शहद का भोग लगाते हैं वो उन पर प्रसन्न होती हैं
पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी...
कासगंज। नगर की सूत की मंडी में श्रीजी सेवा मंडल ने विशाल देवी जागरण कराया। समाजसेवी राजवीर साहू ने मातारानी को फूल माला पहनाकर देवी जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों ने विघ्न विनाशक गणेश की स्तुति की। इसके बाद मां शारदे को नमन किया। हाथरस से आए भजन गायक चंदन शर्मा ने पत्थर की राधा प्यारी, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मईया तेरा द्वार बड़ा सोना लागे..भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एटा के कलाकारों ने हनुमान जी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान संरक्षक अंकुर अग्रवाल, अध्यक्ष प्रखर अग्रवाल, मंत्री मुदित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सागर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल मौजूद थे।
वैष्णो माता मंदिर की वर्षगांठ पर निकाली कलश यात्रा
अलीगंज। माता वैष्णो देवी मंदिर की 18वीं वर्षगांठ पर सोमवार को नगर में कलशयात्रा निकाली गई। शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री गेंदालाल गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया।
यात्रा मेन बाजार, मोहल्ला गंगा दरवाजा होती हुई सुदर्शनदास तथा मातादीन चौराहे, गांधी मूर्ति चौराहे से चलकर जयदुर्गा महाकाली मंदिर पर समाप्त हुई। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, राम-सीता-हनुमान और माता महाकाली के अखाड़े की आकर्षक झांकियां शामिल रही। कलश यात्रा के मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र्र गुप्ता, अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, अजय भदौरिया मौजूद थे।