फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा तक सिमट कर रह गई वेटरनेरी यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान का दीक्षांत समारोह एक बार फिर सिर्फ मथुरा स्थित वेटरनेरी कालेज के छात्र-छात्राओं को डिग्री वितरण तक सिमट कर रह जाएगा। 15 साल की मशक्कत के बाद भी विश्वविद्यालय से कोई नया कालेज नहीं जुड़ सका है।
विज्ञापन


देश भर में यह एक मात्र ऐसा वेटरनेरी विश्वविद्यालय है, जो सिर्फ एक कालेज तक सिमटा हुआ है। देश के 15 राज्यों ने एक ही वेटरनेरी विश्वविद्यालय के साथ पूर्व और बाद में स्थापित सभी वेटरनेरी कालेजों को उससे जोड़ है, लेकिन उत्तर प्रदेश में 15 साल में ऐसा नहीं हो सका। यहां स्थापित वेटरनेरी कालेज पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत कृषि विश्वविद्यालयों के अधीन संचालित हो रहे हैं। आजमगढ़ में नए वेटरनेरी कालेज की घोषणा भी अधूरी रह गई है। हालांकि वेटरनेरी विवि मथुरा के गजट में कार्य क्षेत्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश दर्शाया गया है। मायावती और फिर योगी सरकार में इस विश्वविद्यालय के विभागीय मंत्री भी आगरा मंडल के रहे हैं।

कार्य परिषद ने लगाई मुहर
वेटरनेरी विवि के दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले विवि की कार्य परिषद ने डिग्री वितरण और छात्रों को दिए जाने वाले पदकों की लिस्ट को अनुमोदित किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें