फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए 712 अध्यापकों ने किया आवेदन

विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद के अंदर स्थानांतरण के लिए 712 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। जनपद में सबसे अधिक आवेदन किशनी से तो सबसे कम आवेदन मैनपुरी विकास खंड से हुए हैं। इन शिक्षकों को आवेदन की जांच की जिम्मेदारी बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल को सौंपी है।
विज्ञापन


जनपद में स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 29 तक आवेदन की प्रति बीएसए कार्यालय में जमा करने थे। बीएसए कार्यालय में निर्धारित तिथि तक कुल 712 आवेदन प्राप्त हुए। बीएसए ने आवेदन पत्रों की जांच के लिए एबीएसए जेपी पाल को जिम्मेदारी सौंपी है।

एबीएसए ने बताया कि जांच प्रक्रिया अंतिम दौर में है। गुरुवार को जांच का कार्य पूरा कर मानक के अनुसार सही आवेदन करने वाले शिक्षकों का विवरण अपडेट कर दिया जाएगा। विभाग द्वारा ऑनलाइन ही स्थानांतरण होगा। विभागीय सूत्रों की माने तो बड़ी संख्या में शिक्षकों के आवेदन निरस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन


बीच सत्र में हुई स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षा विभाग के लिए परेशानी बन सकती है। स्थानांतरण प्रक्रिया में कई शिक्षकों ने मानकों की अनदेखी कर आवेदन किए हैं। यदि उनका स्थानांतरण होता है तो कई स्कूल बंद तथा एकल हो सकते हैं।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मानक के अदंर आने वाले शिक्षकों का ही स्थानांतरण होगा। किसी भी ऐसे स्कूल से शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं होगा जहां बंद व एकल की समस्या आ रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें