फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित जानी का हाल जानने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवपाल सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी का हाल जानने के लिए शिवपाल सिंह यादव नयति हास्पिटल पहुंचे। एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद शिवपाल सिंह एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्वमंत्री ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन



19 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए शिवपाल सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हाल जानने के लिए गुरुवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। करीब 12:30 बजे पहुंचे शिवपाल सिंह यादव एक घंटे तक अस्पताल में रहे। इसके बाद बाहर निकलते ही पूर्वमंत्री पर मीडियाकर्मियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल दागा। पूर्वमंत्री सवाल का जवाब दिए बगैर ही अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें