फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की लापरवाही से गर्भवती की जान पर बनी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। झोलाछापों के यहां आए दिन केस बिगड़ने पर लगातार मौत हो रही हैं। सबकुछ जानकर भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। रविवार रात अलीगंज झोलाछाप के यहां प्रसव कराने आई गर्भवती की गलत इंजेक्शन लगने से हालत बिगड़ गई। घबराई झोलाछाप ने एंबुलेंस बुला कर महिला को आगरा ले जाने की कहकर क्लीनिक में ताला लगा कर भाग निकली। इसके बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी रामकुमार की गर्भवती बेटी शीला रक्षाबंधन पर मायके आई थी। रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उपचार नहीं मिलता देख रामकुमार अपने जान पहचान के माध्यम से बेटी का प्रसव कराने शिकोहाबाद रोड स्थित अवैध प्रसव केंद्र पर झोलाछाप के पास पहुंच गए। शीला के भाई विनोद ने बताया कि रात 11 बजे तक झोलाछाप जल्द प्रसव होने का झांसा देकर इंजेक्शन लगाती रही, लेकिन 12 बजे के आसपास उसकी बहन को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। झोलाछाप ने खुद एंबुलेंस बुलाई और गर्भवती को आगरा जाकर दिखाओ यहां उपचार नहीं हो सकता कहकर चली गई।

आरोप है कि देखते ही देखते झोलाछाप महिला ने दुकान में ताला लगाया और चलती बनी। इसके बाद परिवारीजनों ने अवैध क्लीनिक के एक युवक की पिटाई लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गर्भवती को लेकर आगरा चले गए। हालांकि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। विनोद ने कि प्रसव होने के बाद झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें