फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करने वालों से सीबीआई ने की पूछताछ

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। जवाहरबाग हिंसा में मरे कब्जेधारियों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से सीबीआई ने शनिवार को तकरीबन आठ घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में डॉक्टरों से पूछा जा रहा कि हिंसा के दौरान कितने लोग जलने से मरे थे और कितने लोगों की मौत गोली व पिटाई से हुई थी। विवेचना करने वाले पुलिस वाले भी बयान के लिए बुलाए गए थे। सीबीआई को इस मामले में 21 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करनी है।
विज्ञापन



जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उन सभी डाक्टरों से पूछताछ की जिन्होंने जवाहरबाग हिंसा में मरने वालों का पोस्टमार्टम किया था। इन डाक्टरों से पूछा गया कि हिंसा में गोली से कितने लोग मरे थे और जलने से कितनों की मौत हुई थी। सीबीआई वालों ने यह भी पूछा कि क्या कब्जाधारियों के शरीर पर चोटों के भी निशान मिले थे।


जिला अस्पताल के डॉक्टर हरिनारायण प्रभाकर से भी सीबीआई अफसरों ने काफी देर तक पूछताछ की। डॉक्टरों से यह भी पूछा गया कि क्या जवाहरबाग खाली कराने से पहले अस्पताल में व्यवस्थाएं की गईं थीं। वहीं, सीबीआई ने उन पुलिसवालों को भी बुलाया जिन्होंने जवाहरबाग हिंसा की विवेचना की थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष को भी बुलाया गया था। बताया जाता है कि सीबीआई इस मामले की जांच 19 जुलाई तक पूरी कर लेगी। 21 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करनी है। इस मामले में अब तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है। जेल में बंद कब्जाधारियों के बयान भी पुलिस ले चुकी है। रामवृक्ष के परिवार वालों से भी पूछताछ कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें